Education
11 May 2026
डिजिटल कानपुर' का विजन: युवाओं के लिए IT और स्किल डेवलपमेंट पर सांसद का ज़ोर
कानपुर के युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए सांसद रमेश अवस्थी ने 'डिजिटल कानपुर' के विजन पर काम शुरू कर दिया है। अपनी तकनीकी और डिजिटल विशेषज्ञता का लाभ शहर को देते हुए, उन्होंने हाल ही में युवाओं के कौशल विकास और शहर में नए आईटी (IT) स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की रूपरेखा पर चर्चा की। उनका लक्ष्य कानपुर को उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख डिजिटल और तकनीकी हब बनाना है।